Quantcast
Channel: ShoutMeHindi – Blogging Sikhiye
Viewing all articles
Browse latest Browse all 288

11 Meditation Tips in Hindi

$
0
0

Hindi Me Meditation Tips

क्या आपको पता है इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में बस थोड़ा सा वक्त meditation के लिए निकाल ले तो यह आपको ना केवल मानसिक रूप से strong बनायेगा।

बल्कि आप खुद को पहले से ज्यादा बेहतर इंसान पायेगें। इस बात को तो हर कोई मानेगा कि meditation आपको फायदा ही करेगा, मतलब इससे कोई नुकसान तो बिल्कुल नहीं होगा।

यह आपको पहले से ज्यादा शांत बनायेगा। हालांकि फिऱ भी कई लोगों को meditation बिल्कुल भी appealing नहीं लगता। ऐसा कह सकते हैं कि meditation कुछ लोगों के cup of tea नहीं होती। यह उनके लिए ऐसी चीज होती है, जिसके लिए उनके पास बिल्कुल भी time नहीं होता।

इसलिए मैं आज उन्हीं लोगों लिए कुछ simple meditation tips share कर रहा हूं, जिससे वे Meditation को अपनी life में जगह दे सके और खुद को meditation करने के लिए prepare कर सके।

Meditation Tips हिंदी में 

1.सही समय चुने

Meditation खुद को relax करने के लिए किया जाता है। इसलिए ऐसा समय चुने जो बिल्कुल आपकी सुविधा के अनुरूप हो। कहने का मतलब है कि यह एक ऐसा समय हो जब कोई आपको disturb ना करे और बिना रोकटोक के meditation करते रहे। Meditation के लिए sunrise और sunset दोनों समय उपयुक्त माने गए है। यह ऐसे समय होते हैं जब nature में दिन और रात का transition होता है। यही समय सबसे सही होता है।

Meditation to remove stress

2.शांत जगह चुने

सही समय की तरह, सही जगह का चुनाव भी आपको अपने हिसाब से ही करना चाहिए। जगह ऐसी हो जहां कोई भी आपको disturb ना करे। ऐसी जगह जहां आप शांत वातावरण से घिरे हो और पूरी तरह से केवल meditation ही enjoy कर रहे हों।

3.आरामदायक posture में बैठे

जैसा कि उपर कहा गया है कि Meditation relax करने के लिए किया जाता हैं तो आपका posture भी मायने रखता है। इस बात का ध्यान रखे कि आप relax होने के साथ ही comfortable और सीधे भी बैठे हो। अपनी कमर को सीधा रखे, लेकिन अपने कंधो और गर्दन को ढीला छोड़े। आंखो को पूरे समय बंद रखे। जरूरी नहीं कि आप ध्यान के लिए पद्मासन में ही बैठे।

Meditation tips

4.Meditation से पहले कुछ ना खाये

Meditation करने का सबसे सही समय है खाना खाने से पहले। खाना खाने के बाद क्या पता आप सो भी जाये। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप कुछ खाये भी नहीं। अगर आपने काफी समय पहले खाना खाया था तो भूख आपको meditate करने नहीं देगी और पुरे समय केवल खाने के बारे में ही सोचते रहेगें। इसलिए आपका पेट meditation करने के लिए पर्याप्त भरा भी होना चाहिए। अगर आप खाना खा चुके हैं तो कम से कम दो घंटे के बाद आप meditation कर सकते हैं।

5.Meditation से पहले थोड़ा Warm up जरुर होवें

Meditation करने से पहले शरीर को थोड़ा गर्म कर लेना शरीर की अकड़न को दुर कर देगा। साथ ही यह आपकी body को हल्का भी बना देगा और आप meditate करते समय ज्यादा ध्यान लगा पायेगें। Warm up से आप कमर को सीधा रख अच्छे से बैठ भी पायेगें।

6.पहले गहरी श्वास ले

अपनी श्वास चलने की गति पर ध्यान देना। साथ ही meditation से पहले गहरी श्वास लेना हमेशा बेहतर होगा। आप चाहे तो meditation से पहले नाड़ी-शोधन प्राणायाम भी कर सकते हैं। जिससे आप बेहतर तौर पर श्वास ले पायेगें और meditation में शांत रह पायेगें।

7.खुश होकर meditate करे

Meditation के समय चेहरे पर एक gentle smile ना केवल आपको relax रखेगी बल्कि इससे आप खुद को थोड़ा शांत भी पायेगें। और यह आपके meditation experience को भी improve कर देगी।

8.सारी चिन्ताओं को भूल जाएं

Thoughts एक airplane की तरह होती है जो आपके मन में take off और landing करती रहती है। लेकिन meditation के समय यह जरुरी है कि आप सभी तरह की thoughts और चिन्ताओं को भूल जाए और अपना पूरा attention केवल meditation पर ही रखे।

9.दूसरों के साथ Meditate करे

आप ज्यादा आसानी से और तेज mediation में परिपक्व होने लगेगें अगर आप दूसरों को भी अपने साथ meditate करने में शामिल कर ले। Group meditation करने से आप ज्यादा गहराई में जा पाएगें। तब आप pure divine energy को ज्यादा absorb भी कर पायेगें।

Group me Meditate Kare

10.Candle और Music का उपयोग करें

हो सकता है कि आप कई समय से meditate कर रहे हो, लेकिन फिर भी आप वह attention और focus स्थापित ना कर पाये हो। क्या पता जिस तरह से आप meditate कर रहे हैं, वह आपके लिए बना ही ना हो। आप चाहे तो शुरु में Candle और Music से भी meditate कर सकते है। एक बार flow बनने के बाद फिर आप normal mediation पर आ सकते हैं। Candle और music से meditate करने की internet पर कई तरीके मौजूद है। बस जो आपको suitable लगे, उसे अपना ले।

11.अपनी आंखो को धीरे से खोले

Meditation खत्म करते समय पूरी सावधानी बरते। अपनी आंखों को जल्दी में ना खोले और ना ही उठ कर खड़े हो जाएं। अपनी आंखों को धीरे से खोले और अपने आसपास के वातावरण को पहले जानने की कोशिश करें। ध्यान दे कि आप कहां बैठे है? आप किस पर बैठे है? आपकी श्वास कैसी चल रही है? इस तरह के observations आपको सुकुन से meditation खत्म करने में मदद करेगें।

ज़रूर पढ़े 

यह तो थे मेरी तरफ से meditation करने के tips, क्या आप भी meditation करते हैं। यदि हां, तो हमें comment box में बताएं कि आप ध्यान करते समय किन बातों का पालन करते हैं।

हिन्दी में ShoutMeHindi को आप अब अपने Android smartphone या iPhone पर भी पढ़ सकते हैं। बस Google Play Store  या itunes में जाए और वहां से ShoutMeHindi Android app और ShoutMeHindi iOS app download करें।

साथ ही अगर आपको  मेरा यह पोस्ट अच्छा लगा तो कृपया share करें। हमारे साथ Facebook, Twitter और Google+ पर जुड़ें।

Subscribe for more such videos

The post 11 Meditation Tips in Hindi appeared first on ShoutMeHindi - Blogging Sikhiye.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 288

Trending Articles